Corona_UpdatesHazaribaghJharkhand

एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हुआ था Corona संक्रमित चोर, पुलिस ने पकड़ा

Hazaribagh: रांची ले जाने के दौरान एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हुए कोरोना संक्रमित चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है. चोर को चिश्तिया मोहल्ले से लोगों के सहयोग से पकड़ा गया. युवक की पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

बताया जा रहा है कि पूरी रात युवक मोहल्ले में ही घूम रहा था. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित युवक चोरी का आरोपी है. इलाज के दौरान वह तीसरी बार फरार हुआ था.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 35 हजार के करीब नये केस, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार

शीशा तोड़कर हो गया था फरार 

गुरुवार की रात करीब आठ बजे हजारीबाग के गाड़ी खाना चौक के पास एंबुलेंस धीमा होने के बाद कोरोना संक्रमित चोर शीशा तोड़कर फरार हो गया. इससे पहले भी कोरोना संक्रमित युवक दो बार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड से फरार हो चुका है. मालूम हो कि 10 दिन पहले ही उसे सारले विकास नगर में किराना दुकान से चोरी करते पकड़ा गया था.

जानकारी के मुताबिक चोर सदर अस्पताल में भी लगातार परेशानी का सबब बना हुआ था. बताया जाता है कि उसे नशे की लत है. इधर, लगातार बिगड़ती हालत की वजह से उसे रिम्स रेफर किया गया था. अस्पताल से एंबुलेंस में बैठाने के दौरान भी उसने भागने का प्रयास किया था. वहां पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया. रस्सी से बांध कर उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया था. पुलिस की सुरक्षा में उसे रांची ले जाया जा रहा था. लेकिन, जैसे ही एंबुलेंस गाड़ी खाना चौक के पास पहुंची वह एंबुलेंस का शीशा तोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन को मिली जान से मारने की धमकी, CID कर रही जांच

29 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव 

कोरोना जांच के लिए युवक को सदर थाने में रखा गया था. जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया था. जिसके बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं, कोर्रा और सदर थाना के पदाधिकारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया था. 16 जुलाई को 29 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

इसे भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में बंदरों के झुंड ने गिराई दीवार, महिला और उसके चार बच्चों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button