
New Delhi: देश में कोरोना का संक्रमण सुपर स्पीड से बढ़ रहा है. एक दिन में आनेवाले केस का रिकॉर्ड फिर टूटा है. देश में पहली बार 24 घंटे में 35 हजार के करीब नये मरीज मिले हैं. इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच चुका है. जबकि एक दिन में 687 मौतों के साथ मौत का आंकड़ा 25 हजार के पार हो गया है.
इसे भी पढ़ेंःCM हेमंत सोरेन को मिली जान से मारने की धमकी, CID कर रही जांच
10 लाख से अधिक संक्रमित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक दिन में रिकॉर्ड 34,596 कोरोना के नये मरीज मिले हैं. जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 3 हजार 832 हो गयी है. जबकि इतने समय में रिकॉर्ड 687 लोगों की जान संक्रमण ने ले ली है. इसके साथ ही देश में कोरोना के कारण होनेवाली मौत का आंकड़ा 25,602 हो गया है.
#COVID19 cases cross the 10 lakh mark in India with the highest single-day spike of 34,956 cases, and 687 deaths. Total positive cases stand at 10,03,832 including 3,42,473 active cases, 6,35,757 cured/discharged/migrated and 25,602 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/zSRgtW5iAy
— ANI (@ANI) July 17, 2020
इसके बीच राहत की बात ये है कि फिलहाल, 3,42,473 एक्टिव केस हैं. और 6,35,757 लोगों ने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई जीत ली है वो स्वस्थ हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
दिल्ली में रिकवरी रेट 82.34 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के ज्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं. मात्र 0.32% मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3% से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है. वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां रिकवरी रेट देश के हर राज्य से बेहतर है. दिल्ली में मरीजों के ठीक होने की दर 82.34 फीसद है. वहीं दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 2.98 फीसदी है. संक्रमण के कारण राज्य में 3545 मरीजों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःसंयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सत्र को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित




