
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने सीएम को दो अलग-अलग मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रांची साइबर थाना में इसको लेकर दो अलग-अलग मामला दर्ज करवाया है.
मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना के पुलिस अधिकारी इसकी जांच में जुट गये हैं. वहीं CID ने दोनों मामले को अपने हाथ में ले लिया है. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- हाईकोर्ट में आज पायलट समेत 19 विधायकों की याचिका पर सुनवाई, नोटिस का जबाव नहीं देने पर जा सकती है विधायकी
CID ने किया है जांच टीम का गठन
सीएम हेमंत सोरेन को धमकी मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआइडी ने साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया है. दोनों मेल से धमकी देने के एड्रेस की जांच की जा रही है. पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने में भी जुटी है. बताया जा रहा है कि जिस मेल से सीएम को धमकी दी गयी है. उसके एड्रेस को ट्रेस कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- भारत-चीन तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे राजनाथ सिंह, LAC का करेंगे दौरा
क्या है मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी दी गयी है. धमकी देने वाले ने कहा है कि सुधर जाओ नहीं तो आप को जान से मार देंगे. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी कार्रवाई करने में जुट गयी है.
बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. धमकी मिलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन के सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है जब भी सीएम कहीं जाए उन्हें सुरक्षा के घेरे में ही रखा जाए.
इसे भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सत्र को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.