Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : दोराबजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट और आवास में आयकर विभाग की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति बरामद

Jamshedpur : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज बी स्थित दोराबजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट, आशियाना स्थित आवास और परसुडीह मुंशी मोहल्ला स्थित फैक्ट्री ऑफिस समेत आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की यह छापेमारी गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू की गई को शुक्रवार को भी जारी रही. दोराबजी ऑटो के मालिक जावेद के अलावा उनके पार्टनर के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. छापेमारी के दौरान नकद के अलावा व्यापारिक गतिविधियों को छुपाने वाले दस्तावेज भी बरामद किए गए है. आयकर विभाग ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति भी बरामद की है. छापेमारी का नेतृत्व रांची के अधिकारी कर रहे है इसमें जमशेदपुर की टीम सहयोग कर रही है. फिलहाल छापेमारी जारी है.

Related Articles

Back to top button