ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

Chaibasa: नक्सलियों के बिछाए आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु गांव के पास गुरुवार की दोपहर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान घायल हो गया. उसे इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ऑपरेशन में सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं. कुछ जवान सायतबा कैंप से बाइक पर सवार होकर ईचाहातु पहुंचे थे. इसी दौरान एक बाइक जमीन के नीचे लगाए गए आईईडी की जद में आ गई. बाइक पर दो जवान सवार थे. इनमें से 60 बटालियन के कांस्टेबल सीएस मणि ब्लास्ट में घायल हो गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना के बाद घायल जवान को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया.

Related Articles

Back to top button