Giridih

गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व

Giridih: सिखों के चौथे गुरु गुरु राम दास जी महाराज का 490 वा प्रकाशोत्सव पर्व रविवार को गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया. प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया और पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा के नेतृत्व में मनाए गए प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के भक्तो के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू भी शामिल हुए, और गुरु ग्रंथ साहिब के दरबार में माथा टेका. स्थानीय रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन का दौर 10 बजे से शुरू हो गया था. वही दोपहर बाद काफी संख्या में भक्तो की जुटी, तो 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन भी हुआ. मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा कि उन्हें गुरुओं का आशीर्वाद मिलता रहा है जिसे कारण वो पिछले पांच साल से गिरिडीह की सेवा कर रहे है. सदर विधायक सोनू ने कहा कि ये सेवा आगे भी जारी रहेगी. क्योंकि गुरुओं का आशीर्वाद आज भी उनके साथ है. ढाई बजे तक चले शब्द कीर्तन का समापन होने के बाद गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन हुआ. जिसमे बड़ी संख्या में सिख समुदाय के साथ दूसरे समुदाय के भक्तो ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया. इधर प्रकाश पर्व को सफल बनाने में सरदार नरेंद्र सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा उर्फ बंटी सिंह, सतविंदर सिंह सलूजा उर्फ मणि, जोरावर सिंह सलूजा उर्फ सिल्की, हरमिंदर सिंह मोंगिया, सनी सलूजा, ऋषि सलूजा, सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा समेत सिंह समुदाय के कई भक्त मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button