
Patna : बिहार में गुरुवार को बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं. बिहार सरकार ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. कई एडीजी का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डीजी आलोक राज को ट्रेनिंग का डीजी बनाया गया है. वहीं विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
वहीं एडीजी सीआइडी विनय कुमार को लॉ एंड ऑर्डर का अपर पुलिस महानिदेशक व एडीजी प्रोविजन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.
एडीजी सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है. जबकि 2018 और 2019 बैच के 16 आइपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है. उनकी एसडीपीओ या सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती की गयी है.
इसे भी पढ़ें :बिहार में 89 डीएसपी का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें लिस्ट
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”290100″ /]
[better-wp-embedder width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”290101″ /]
जबकि जितेंद्र सिंह गंगवार को अब एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम दिया गया है. ईओयू एडीजी नैयर हसनैन खां को विशेष निगरानी ईकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :रांची : अब घर से लेकर दुकान तक सेल्फ ऐड के लिए देना होगा चार्ज




