
Ranchi: संविदा पर नियुक्त कर्मियों और दैनिक कर्मियों की ओर से हाईकोर्ट में दायर 87 अलग-अलग याचिकाओं की एक साथ सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. इस मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा. बहस जारी रही. अगली सुनवाई अब 31 अगस्त को होगी. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एसएन पाठक की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें: खबर पर मुहर, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ईडी के समन के खिलाफ दाखिल की याचिका
याचिकाकर्ताओं में संविदा कर्मी एवं दैनिक कर्मी शामिल हैं. इनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह 10 वर्षों से अधिक समय से संविदा पर या दैनिक कर्मी के रूप में अलग-अलग विभागों में काम करते आ रहे हैं. उनकी ओर से सुप्रीम कोर्ट के कई जजमेंट सहित राज्य सरकार की नियमावली का जिक्र करते हुए कहा गया कि उनकी नियुक्ति नियमित की जानी चाहिए. याचिकाकर्ताओं की ओर से वरीय अधिवक्ता एमएम पाल, अधिवक्ता राधा कृष्ण गुप्ता, अधिवक्ता पिंकी साव, अधिवक्ता सौरभ अरुण, अधिवक्ता अमृतांश वत्स आदि ने पैरवी की.




