
Mumbai : आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच देखने को मिलेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारत और पाकिस्तान को सुपर 12 के ग्रुप-2 में साथ रखा है. सुपर 12 में दो ग्रुप हैं, जिनमें छह-छह टीमों को रखा गया है.
ग्रुप-2 में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान ग्रुप-ए की रनर-अप, ग्रुप-बी की चैंपियन टीम होगी, वहीं ग्रुप-1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ग्रुप-ए की रनर-अप, ग्रुप-बी की विनर टीम होगी. ग्रुप-ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुना न्यू गिनी और ओमान हैं.

इसे भी पढ़ें :मिशन ओलंपिक के लिए निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का सभी जिलों के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन
🤩 Some mouth-watering match-ups in the Super 12 stage of the ICC Men’s #T20WorldCup 2021 🔥
Which clash are you most looking forward to?
👉 https://t.co/Z87ksC0dPk pic.twitter.com/7aLdpZYMtJ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) July 16, 2021
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी 4.20 करोड़ की संपत्ति ED ने की जब्त
श्रीलंका, बांग्लादेश की टीमें डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाई
इस बार श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमें भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं. श्रीलंका और बांग्लादेश को सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने-अपने ग्रुप में विजेता या उप-विजेता बनना होगा. ग्रुप का चयन 20 मार्च 2021 की रैंकिंग के हिसाब से हुआ है.
17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में होगा टूर्नामेंट
टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाना है. पहले टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको यूएई शिफ्ट करना पड़ा. टूर्नामेंट की मेजबानी हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जिम्मेदारी ही होगी.
The Men’s #T20WorldCup 2021 groups are out
The top two teams from each group will progress to the Super 12.
Who are your picks?
https://t.co/T9510AGiDS pic.twitter.com/GoJ2QcctXE
— T20 World Cup (@T20WorldCup) July 16, 2021
इसे भी पढ़ें :SBI के कस्टमर ध्यान दें, जानिये आज से 2 दिनों तक कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित




