
Mumbai : महाराष्ट्र में एक करोड़ रुपये की वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. अनिल देशमुख से जुड़ी 4.20 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच की गयी है. मुबंई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की शिकायत के बाद सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ लगे भष्ट्राचार के आरोपों की जांच शुरू की है.
भष्ट्राचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जहां कार्रवाई की है तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अनिल देशमुख के खिलाफ अस्थायी कुर्की के आदेश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें :SBI के कस्टमर ध्यान दें, जानिये आज से 2 दिनों तक कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित
जांच में शामिल नहीं हुए
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ईडी के तरफ से 3 बार जांच में शामिल होने के लिए बोला गया लेकिन वह शामिल नहीं हुए. इससे पहले उनके बेटे हृषिकेश और पत्नी को जांच एजेंसी ने समन जारी कर तलब किया था.
जानकारी के लिए बता दें कि मुबंई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था. जिसके बाद परमबीर ने कोर्ट का भी रूख किया था.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सरकार ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, 14 हजार 500 करोड़ में खरीदी जाएंगी 66 करोड़ वैक्सीन
परमबीर सिंह ने की थी शिकायत
परमबीर सिंह की शिकायत पर सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को लेकर शिकायत दर्ज की थी और फिर जांच शुरू कर दी. परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने कम से कम 100 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी. इस मामले के बाद परमबीर सिंह की जगह नए पुलिस कमिश्नर को नियुक्त किया. परमबीर अपनी बात को रखने के लिए कोर्ट जा पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ें :Updated News : पंचायतों को 6 महीने का विस्तार तो मिला, लेकिन नयी व्यवस्था पर निर्णय बाकी




