BusinessLead NewsTOP SLIDER

SBI के कस्टमर ध्यान दें, जानिये आज से 2 दिनों तक कौन सी सेवाएं रहेंगी बाधित

एसबीआई ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण ये स्थिति रहेगी

New Delhi : देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई SBI अपने ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ सुविधाएं देता रहता है. यही वजह है कि आए एसबीआई ग्राहकों के लिए नई-नई अपडेट भी जारी करता है. इस बीच एसबीआई ने अपने ग्राहकों को नई जानकारी दी है, जिसे आपके लिए जानना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें :पटना में NIA के स्पेशल कोर्ट में पेश किये गये दरभंगा ब्लास्ट के आरोपी

ये सेवाएं रहेंगी बाधित

एसबीआई ने ट्विटर पर कहा कि सिस्टम मेंटेनेंस के कारण 16-17 जुलाई को बैंक की कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी. इन सेवाओं में इंटरनेट बैंकिंग, Yono, Yono Lite और UPI सेवा शामिल हैं. एसबीआई ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये सेवाएं 16 और 17 जुलाई की रात को बंद रहेंगी. रात के 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक के लिए ये सेवाएं जारी नहीं होंगी.

बता दें, ये पहली बार नहीं है कि एसबीआई पहली बार किसी सेवा को बंद कर रहा है. इससे पहले भी बैंक ने 4 जुलाई की सुबह के 3 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक के लिए इन सेवाओं को बंद किया था.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : सरकार ने दिया सबसे बड़ा ऑर्डर, 14 हजार 500 करोड़ में खरीदी जाएंगी 66 करोड़ वैक्सीन

एसबीआई के इंटरनेट बैंकिग ग्राहक 8.5 करोड़ हैं

वहीं बैंक ने जून महीने में भी चार-चार घंटे के लिए अपनी सेवाओं को बंद किया था. बता दें, देश भर में 22 हजार से अधिक बैंक की शाखाएं हैं. 31 दिसंबर 2020 के आंकड़ों के अनुसार इंटरनेट बैंकिग ग्राहकों की संख्या 8.5 करोड़ है तो वहीं मोबाइल बैंक ग्राहकों की संख्या 1.9 करोड़. यूपीआई ग्राहकों की संख्या 13.5 करोड़ से अधिक है.

इसे भी पढ़ें :Updated News : पंचायतों को 6 महीने का विस्तार तो मिला, लेकिन नयी व्यवस्था पर निर्णय बाकी

Related Articles

Back to top button