DeogharJharkhand

देवघर : लगातार बारिश की वजह से प्रखंडों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा, दूसरी जगह शरण लेने के लिए लोग मजबूर

Deoghar : बुधवार से लागातार हो रही बारिश के कारण देवघर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को जल प्रलय देखने को मिला. जिससे कई प्रखंडों का संपर्क जिला मुख्याल से कट गया है. शहर की हालत ऐसी रही कि मुख्य रोड़ को छोड़ कर गली मोहल्ले में कमर भर पानी डूब कर लोग आते जाते दिखे. वहीं कई मोहल्ले में लोगों के घरों में पानी भर जाने के कारण लोग दूसरे स्थान पर शरण लेने को विवश हो गए.

शहर के हरदला कुंड, पुरनदहा, जून बांध, डढ़वा नदी, रामपुर, बंधा आदि क्षेत्रों में पानी सड़क पर बहनें के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग बहते पानी में मछली पकड़ते दिखे.

इसे भी पढ़ें :हर हाल में रुके अवैध खननः हेमंत सोरेन 

देवघर नगर निगम कार्यालय के पीछे स्थित हरदला कुंड में लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण वहां के लोग बन रहे सामुदायिक भवन व सार्वजनिक शौचालय में शरण लिए हुए हैं.

बारिश के कारण लोगों को होने वाली परेशानी से नगर निगम के जल निकासी की व्यवस्था को कोसते नजर आए. भारी बारिश के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई कच्चे मकान की दीवार गिर जाने की सूचना है.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार से पूछा- सड़क निर्माण में कितने पेड़ काटे गये और कितने ट्रांसप्लांट किए गए

बकि जिले के डढ़वा, कदैय नदी व अजय नदी में पानी ओवर फ्लो करने के कारण भारी संख्या में खेतों व कई गांव में पानी घुसने की सूचना है.

वहीं देवघर सारठ मुख्य मार्ग में विशनपुर व डहुआ के निर्माणाधीन पुल के डायवर्सन के उपर से पानी बहने के कारण गुरुवार को सुबह 9 बजे के बाद कई प्रखंड मुख्यालय का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया. गंतव्य तक जाने वाले लोगों को ग्रामीण मार्ग के सहारे परेशानियों के साथ जाना पड़ा.

इसे भी पढ़ें :विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसे हर हाल में सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button