JharkhandLead NewsRanchi

हर हाल में रुके अवैध खननः हेमंत सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए. ताकि सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा. इस मौके पर विभागीय सचिव पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि अवैध खनन पर रोक लाने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है.

इसे भी पढ़ें :विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिले इसे हर हाल में सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

डीएमएफटी फंड के इस्तेमाल की दी जानकारी

विभागीय सचिव ने बताया कि डीएमएफटी फंड के तहत पिछले 6 सालों में 7693 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है. इसमें से 3120 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं में खर्च किये जा चुके हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 को देखते हुए डीएमएफटी फंड के तहत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी राशि खर्च करने की अनुमति दे दी गयी है. इसमें ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें :अपर बाजार में चलेगा ई-रिक्शा, बकरी बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों के लिए पार्किंग

Related Articles

Back to top button