Jamshedpur

भुइयांडीह में महिला ने किया फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर, टीएमएच रेफर  

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह निर्मलनगर निवासी अरविंद साहनी की पत्नी जानकी देवी ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. उसपर नजर पड़ते ही घरवालों ने उसे फंदे (चुन्नी) से उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए. वहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया. उसकी हालत अब भी गंभीर बतायी जा रही है. महिला का पति अरविंद साहनी एमजीएम अस्पताल के समीप फल बेचते हैं. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है.

इसे भी  पढ़ें- लहूलुहान था ऑटो चालक, महिला ने खुद को बेटी बताकर अस्पताल ले जाने के नाम पर काट ली जेब

 

Related Articles

Back to top button