JharkhandKoderma

कोडरमा में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Koderma : जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांथ निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग लोकनाथ धोबी की चिचाकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लोकनाथ अपने रिश्तेदार के यहां छठ पूजा का प्रसाद पहुंचाने के लिए शुक्रवार सुबह चिचाकी जा रहे थे. बुजुर्ग सरमाटांड़ रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेन में बैठे थे. समय अनुसार चिचाकी स्टेशन पहुंचने के बाद जल्दबाजी में विपरीत दिशा में उतर गए.

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में फिर से बनेगी स्टार्ट अप पॉलिसी, पुरानी हो गयी लैप्स, मेंटॉर की हो रही है तलाश

अचानक अप लाइन पर एक मालगाड़ी ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी आरपीएफ कोडरमा को दी गयी. आरपीएफ कोडरमा ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी. उसके पश्चात बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान हो सकी. घटना की जानकारी बुजुर्ग के परिजनों को दी गई. सूचना मिलने परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. धनबाद में पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को शव सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  क्रिकेटर हसन अली पर फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा, कहा-पाकिस्तान पहुंचते ही गोली मार दो…

Related Articles

Back to top button