
Jamshedpur : शहर के पुराना कोर्ट के पास बाइक सवार द्वारा कैंची मारने के चक्कर में टेंपो से टक्कर हो गयी. दोनों वाहन आपस में टकराकर पलट गये. इस घटना के बाइक चालक फरार होने में सफल रहा, जबकि ऑटो चालक और एक सवारी को काफी चोटें आई हैं. इस घटना के बाद जब लोग बेहोश पड़े जख्मी चालक को एमजीएम अस्पताल ले जाने लगे, तो एक महिला दौड़कर ऑटो पर सवार हो गई. उसने बताया कि वह ऑटो चालक की बेटी है. अचेत ऑटो चालक के साथ वह एमजीएम अस्पताल तक गई. रास्ते में उसने ऑटो चालक की जेब से सारी नकदी निकाल ली. एमजीएम अस्पताल पहुंचने के बाद वह महिला फरार हो गयी. एमजीएम अस्पचाल पहुंचने के बाद जब लोगों ने उक्त महिला की खोज की, तब इस बात का खुलासा हुआ. समाचार लिखे जाने तक ऑटो चालक को होश नहीं आया था. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों से उसे टीएमएच रेफर कर दिया है.
मानगो से बस स्टैंड के लिए सवारी लेकर चला था चालक
ऑटो चालक मो जमाल ने शुक्रवार को मानगो से बस स्टैंड के लिए एक सवारी बैठायी थी. ठीक पुराना कोर्ट के पास एक बाइक ने ऑटो को कैंची मारी. इस कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान बाइक ने टेंपो को टक्कर मार दी और बाइक चालक भी गिर गया.
टेंपो चालक को आयी है गंभीर चोट, टीएमएच रेफर
घटना के बाद ऑटो चालक और पोटका गंगाडीह के रहने वाले नाजिम निद्दा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन मो जमाल चालक की हालत बिगड़ने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें- दिघी में शव बरामदगी के मामले में पुलिस कई संदिग्ध से करेगी पूछताछ, परिजनों ने जताई आशंका




