BiharNEWS

मधुबनी में कलुआही थानाध्यक्ष को लोगों ने एक घंटे तक बनाया बंधक, मारपीट भी की

Madhubani: जिले में अवैध वसूली के आरोप में अरेर थाना क्षेत्र के मुरेठ गांव में दर्जनों लोगों ने कलुआही थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरुषोत्तम देव के साथ मारपीट की. जिसके बाद उन्हें बंधक बना लिया गया. मुरैठ के मुखिया मो.फारुक और अन्य लोगों की मदद से एक घंटे बाद थानाध्यक्ष को छुड़वाया गया.

ये भी पढ़े : RAHUL AGARWAL SUCIDE : मारवाड़ी समाज ने प्रदीप चूड़ीवाला एवं उसके परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरीय आरक्षी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

कलुआही थानाध्यक्ष ने कहा कि गुप्त सूचना के मुताबिक शराब धंधेबाज को पकड़ने के बाद वहां मौजूद दो दर्जन से भी अधिक लोग पुलिस से भिड़ गए. जिसके बाद भीड़ ने धंधेबाज को मौके से भगा दिया. पुलिस ने 164 बोतल नेपाली शराब और एक बाइक कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीण मो. सत्तार, मो. फारुख, मो. इदरीश, मो. खुर्शीद आदि ने बताया कि मुरेठ ईदगाह के सामने एक ट्रक से बालू उतारा जा रहा था. इसी दौरान कलुआही थानाध्यक्ष वहां पहुंच गए. उन्होंने अपने थाना क्षेत्र की जगह अरेर थाना क्षेत्र में घुसकर उस ट्रक को कब्जे में लेने की कोशिश की. दो युवकों को पकड़ कर पिटाई कर दी और उन्हें पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश करने लगे.

इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और थानाध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट करने के बाद थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मुरेठ ग्राम कचहरी के सरपंच के ससुर अब्दुल सत्तार लकड़ी चिरवाने कलुआही बाजार जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को पकड़ लिया. उसे छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे. लोगों के विरोध के बाद ट्रैक्टर को छोड़ा. कलुआही थानाध्यक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

Related Articles

Back to top button