JamshedpurJharkhand

RAHUL AGARWAL SUCIDE : मारवाड़ी समाज ने प्रदीप चूड़ीवाला एवं उसके परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरीय आरक्षी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur : जिला पुलिस मुख्यालय में राहुल अग्रवाल की तस्वीर लेकर खड़े मारवाड़ी समाज के लोग वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर प्रदीप चूड़ीवाला व उसके परिवार के लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

विदित हो कि पिछले दिनों राउरकेला के रहने वाले व्यवसायी एवं प्रदीप चूड़ीवाला के दामाद राहुल अग्रवाल ने बिष्टुपुर के एक होटल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने आत्महत्या का कारण अपने ससुराल वालों पर लगाया था. वही राहुल अग्रवाल के भाई के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला बिष्टुपुर थाने में दर्ज कराया गया था. घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रदीप चूड़ीवाला को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

वरीय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात करने आए मारवाड़ी समाज के सदस्य नितेश मित्तल ने कहा कि वरीय आरक्षी अधीक्षक के द्वारा बड़े बड़े मामलों का उद्भेदन किया गया है. मगर एक व्यापारी को गिरफ्तार करने में पांच दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही है. वहीं मारवाड़ी समाज के लोगों ने कहा कि हम ज्ञापन के माध्यम से राहुल अग्रवाल आत्महत्या मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं जहां हमारी मांगे पूरी नहीं होने पर हम राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़े : जानें झारखंड के किस महानायक के नाम पर बन रहा वर्ल्ड का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम

Related Articles

Back to top button