JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी, 17 से शुरु होगी प्रधान पद के नामांकन की प्रक्रिया

Jamshedpur : शहर के साकची स्थित गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई है. कमेटी के प्रधान पद की नामांकन प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी, जो 19 मई तक चलेगी. उसके बाद 21 मई की शाम सात बजे तक नाम वापसी की समय सीमा निर्धारित की गई है. इस आशय का नोटिस चुनाव कमिटी ने गुरुद्वारा के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है. नोटिस चस्पा करनेवालों में चुनाव कमेटी के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं सह-संयोजक सरदार सुखविंदर सिंह राजू शामिल हैं.

तीन साल के कार्यकाल के लिये होना है चुनाव

गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार प्रधान पद का चुनाव 3 साल का कार्यकाल (2022- 2025) तक के लिए होना है. उन्होंने बताया कि जिनका नाम मतदाता सूची में है और जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है. जिसकी आस्था 10 गुरु साहिबान एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में है और जिसने अमृत पान कर रखा है. वह 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर के साथ नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है. इसके साथ ही उम्मीदवार को एक हलफनामा भी देना होगा कि 3 साल कार्यकाल पूरा होते ही उसकी कमेटी स्वतः भंग हो जाएगी तथा 15 दिन पहले कमेटी बैठक और एजीएम में चुनाव संयोजक वह चुन लेगा, जो चुनावी प्रक्रिया संपन्न करवाएग. हलफनामा में भी बतौर गवाही दस लोगों के नाम और उनके हस्ताक्षर युक्त होगा. गुरदीप सिंह पप्पू एवं सुखविंदर सिंह राजू के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न होते ही अनुमंडल अधिकारी से मिलकर चुनाव तिथि तय करने का आग्रह करेंगे.

ये भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह कानून पर लगाई रोक,समीक्षा की अनुमति, समीक्षा होने तक नहीं होगा केस दर्ज

Related Articles

Back to top button