
Giridih: कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 79वा जयंती मनाया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में हुए जयंती समारोह में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, जमुआ विधानसभा प्रभारी मंजू कुमारी, बरूण सिंह, नरेश वर्मा, राजेश तूरी, अमित सिन्हा, तालोह यादव, महमूद अली खान लड्डू, नेशाब, सुजीत मंडल, मदन लाल विश्वकर्मा, यश सिन्हा, अनिमेष देव, रामानंद कुशवाहा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

इस दौरान सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शहर के वृद्ध आश्रम भी पहुंचे, और वृद्धों के बीच फल का वितरण किया। इधर पार्टी के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का शिल्पिकार बताते हुए कहा की देश को कंप्यूटर का सौगात देकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार सृजन का एक बड़ा प्रयास किया। कई बड़े कार्य राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ। जिसे देश की जनता भुला नहीं सकती.




