Giridih

गिरिडीह में भाजपा की नगर कमेटी ने टिफिन बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा

Giridih: भाजपा की गिरिडीह नगर कमेटी की टिफिन बैठक रविवार को नगर कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, महिला मोर्चा की नेत्री विनिता कुमारी, ओबीसी मोर्चा के रंजीत बरनवाल, भाजपा नेता विनय सिंह समेत कई अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा के दौरान संगठन से जुड़े सभी पेंडिंग कामों को जल्द पूरा कर लेने पर सहमति बनी. इसके अलावा बैठक में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कमेटी को मजबूत करने पर ध्यान देते हुए इसके विस्तार करने की भी बात कही गई.

इस मौके पर बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारियों के बीच नए सिरे से कामों की जिम्मेदारी सौंपी गई और सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि तय वक्त में सभी अधूरे कार्य को वह जल्द पूरा करेंगे. नगर कमेटी के इस टिफिन बैठक में सभी कार्यकर्ता व नेता अपने- अपने घरों से टिफिन लेकर आए हुए थे. लिहाजा बैठक की रणनीति के अनुसार सामूहिक जलपान किया गया. बैठक में भाजपा नेता नवीन सिन्हा, पवन कंधवे, पूर्व मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, संजू देवी, समरदीप कुमार, मनोज संघई, जयशंकर सिन्हा सिंकू समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

Related Articles

Back to top button