
Dhanbad : 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पटकनी देने के लिए कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है. विवाह भवन में शुक्रवार को धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में नेताओं ने एक सुर से कहा कि देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करने के लिए हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव जीतना है. पार्टी नेता समेत कार्यकर्ता इसकी तैयारी शुरू कर दें. बैठक में जिला कांग्रेस के तमाम महारथी जुटे थे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी बैठक में मौजूद थे. इसके अलावा बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, मनोज यादव समेत कई नेता मौजूद थे. बैठक में सांगठनिक मजूबती पर चर्चा चली. बारी-बारी से कांग्रेसियों ने सांगठनिक मजबूत पर अपने-अपने विचार रखे.
इसे भी पढ़ें – वीडियो कॉल कर ऑनलाइन सेक्स में फंसा कर युवाओं को लूटनेवाले दो साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया



