
Chakradharpur: संजय नदी में बनने वाले नए पुल का स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने गुरूवार को शिलान्यास किया. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो के साथ कांग्रेस के भी कई नेता और विधायक मौजूद रहे. अपने संबोधन में स्थानीय विधायक ने कहा कि चक्रधरपुर की जनता की वर्षो पुरानी मांग जल्दी ही पूरी हो जाएगी जब यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा. पुल के बनने से रोजगार के साथ ही लोगों को कई अन्य बेहतर सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि पुल बनने से पुराना बस्ती स्थित सिस्टर निवेदिता महिला कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: 26 फरवरी को दिगम्बर जैन भवन में बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप, विजेताओं को 1 लाख रुपये का इनाम
विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा में 2022- 23 में 5 पुलिया का निर्माण होना है, उम्मीद है कि मार्च के अंतिम माह तक तीन पुल की निविदि निकल जाएगी. इससे पहले देउरी चेमटा नायक द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद विधायक सुखराम उरांव व कांग्रेसी नेता ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा से स्वीकृत कई पुलिया का शिलान्यास किया. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रीतम बनंकीरा, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेंब्रम, कांग्रेसी नेता विजय सिंह सामड, झामुमो नेता दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास, गोलू जयसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा मुख्य अभियंता जितेंद्र पासवान, सहायक अभियंता राम भगत, सहायक अभियंता के के भगत भी उपस्थित थे. बता दें कि सत्यम बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है. पुल लगभग 97 मीटर लंबा और 7: 50 फीट चौड़ा पुलिया का निर्माण किया जा रहा है.




