JharkhandRanchiSports

26 फरवरी को दिगम्बर जैन भवन में बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप, विजेताओं को 1 लाख रुपये का इनाम

Ranchi: हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन, रांची में 26 फरवरी को बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप का आय़ोजन होगा. इसमें झारखंड से 24 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता को खिलाड़ियों के बीच दो भागों में बांटा गया है. पहले में 23 साल के उपर के खिलाड़ी होंगे जबकि दूसरे भाग में 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे. साथ ही साथ इस खेल में द अंटी डॉटेस बैंड के द्वारा म्यूजिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार वितरित किया जाएगा. बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजर विशाल कुमार झा और मोनू सिंह हैं. एमवीजे सप्लिमेंट, जिमहोलिक रांची, एमएस फिटनेस देवघर, बीएनूट,  मंगल स्टोर स्पॉन्सर करेंगे. खेल प्रतियोगिता में रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, लोहरदगा भाजपा प्रभारी मनोज मिश्रा और मिस फेमिना झारखंड 2023 श्रृष्टि श्रेया उत्साहवर्धन करेंगी.

इसे भी पढ़ें: 12वीं साइलेंट नाइट कराटे कप इंटरनेशनल टूर्नामेंट में झारखंड के 4 कराटेकार शामिल

Related Articles

Back to top button