Bihar

बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने पांच जिलों में तैनात किए नए सिविल सर्जन

Patna : बिहार में कोरोना की तेज होती लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बिहार के 5 जिलों में नए सिविल सर्जन की तैनाती की है. इसमें डॉ. वीरकुंवर सिंह को निदेशक प्रमुख (मानसिक रोग, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं औषधि नियंत्रण), वैशाली की सिविल सर्जन डॉ. उषा किरण वर्मा को निदेशक प्रमुख (प्रशासन), डॉ. अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा को निदेशक प्रमुख, (प्रशिक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा), क्षेत्रीय अपर निदेशक, मुजफ्फरपुर डॉ. राकेश चंद्र वर्मा को निदेशक प्रमुख, (रोग नियंत्रण, लोक स्वास्थ्य, पारा मेडिकल्स), अररिया के सिविल सर्जन डॉ. महेश्वर प्रसाद गुप्ता को निदेशक प्रमुख (परिवार कल्याण, मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं नर्सिंग) ,  अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग डॉ. अखिलेश कुमार को रोहतास का सिविल सर्जन, डॉ. विधानचंद्र सिंह को अररिया का सिविल सर्जन, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद को गोपालगंज का सिविल सर्जन, डॉ. अखिलेश कुमार मोहन को वैशाली का सिविल सर्जन, डॉ. कौशल किशोर प्रसाद को किशनगंज के सिविल सर्जन के पद पर तैनात किया गया है. इनके अतिरिक्त डॉ. सुधीर कुमार को अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, डॉ. रत्ना शरण को अपर निदेशक, स्वास्थ्य विभाग एवं डॉ. कुमारी गायत्री सिंह को संचारी रोग पदाधिकारी, पटना शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : मोतिहारी में एयरफोर्स ऑफिसर की चाकू घोंपकर हत्या

Related Articles

Back to top button