
Giridih: गिरिडीह कोर्ट के एडीजे द्वितीय आनंद प्रकाश की कोर्ट ने मंगलवार को दहेज के लिए अपनी पत्नी को टॉर्चर और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को दोषी करार दिया है. छह मई को सजा के बिंदुओं पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. एडीजे आनंद प्रकाश की कोर्ट ने गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस के अंतिम और फाइनल चार्जशीट के आधार पर आरोपी प्रकाश दास को दोषी करार दिया. मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश दास पर उसकी पत्नी ने दहेज के लिए मारपीट और दहेज नहीं लाने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसे कोर्ट ने सही माना. फिलहाल आरोपी पति गिरिडीह के सेंट्रल जेल में बंद है.
इसे भी पढ़ें: मजदूरों के बलिदान से बने श्रम कानूनों में बदलाव देश का दुर्भाग्य: सीपीआई




