Court NewsJharkhandRanchi

शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के अधिकारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Ranchi: शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ उत्पाद विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष कोर्ट से झटका लगा है.एसीबी की विशेष कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. बता दें कि झारखंड में हुए शराब घोटाला की जांच में अरुण पति त्रिपाठी की संलिप्ता पाई गई है. झारखंड में बनी शराब नीति में अरुणपति त्रिपाठी की भूमिका रही है. तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे से मिलीभगत कर छत्तीसगढ़ के कई प्लेसमेंट एजेंसियों की झारखंड में इंट्री कराई थी. यहां यह भी बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में भी अरुण पति त्रिपाठी आरोपी है.

Related Articles

Back to top button