Court NewsLead NewsNational

BIG NEWS : ज्ञानवापी पर SC का आदेश- शिवलिंग की जगह सुरक्षित रखें, नमाज पढ़ने से न रोका जाए

New Delhi : काशी में ज्ञानवापी मस्जिद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और कहा कि यदि वहां कोई शिवलिंग है तो हम कहते हैं कि डीएम यह सुनिश्चित करें कि मुसलमानों के प्रार्थना करने के अधिकार को प्रभावित किए बिना शिवलिंग की रक्षा की जाए. हम नोटिस जारी कर रहे हैं. निचली अदालत को निर्देश देना चाहते हैं कि जहां शिवलिंग मिला है, उस जगह को सुरक्षित रखा जाए. लेकिन, लोगों को नमाज से ना रोका जाए.

इसे भी पढ़ें:वजन कम कराने के लिए एक्ट्रेस चेतना राज ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, 21 की उम्र में मौत, पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

गुरुवार को होगी सुनवाई

इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वजूखाने में शिवलिंग मिला है, जो हाथ-पैर धोने की जगह है. नमाज की जगह अलग होती है. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी है. कोर्ट ने कहा कि हम निचली अदालत को आपकी याचिका का निपटारा करने का निर्देश देते हैं.

इसे भी पढ़ें:EX MLA ताला मरांडी और EX MLC प्रवीण सिंह की BJP में वापसी, दीपक प्रकाश ने जतायी पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद

मुस्लिम पक्ष के वकील ने ये कहा

इस पर मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा कि लेकिन आप परिसर को कैसे सील करते हैं? आप यथास्थिति को बदल रहे हैं. यह हमें सुने बिना IA में पास हो गया है. ये सभी अवैध आदेश हैं. यह हमारी बात सुने बिना संपत्ति को सील करने जैसा है. आप मस्जिद में नमाज की जगह को भी सीमित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:CM हेमंत लीज प्रकरण और शेल कंपनी मामले पर 19 मई को होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button