Fashion/Film/T.VLead NewsNationalNEWS

वजन कम कराने के लिए एक्ट्रेस चेतना राज ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, 21 की उम्र में मौत, पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bengluru : कन्नड़ सिनेमा से एक दुख भरी खबर सामने आयी है. 21 वर्षीय फेमस कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन हो गया है. चेतना ने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं.
रिपोर्ट्स की मानें तो चेतना बीते दिन ही वजन कम कराने के लिए प्लास्टिपक सर्जरी कराई थी. सर्जरी में हुई गलती की वजह से दूसरे दिन फेफड़ों में परेशानी होने लगी और उनका निधन हो गया.

इसे भी पढ़ें : HOLDING-WATER TAX में बढ़ोत्तरी पर BJP का आक्रोश प्रदर्शन, कहा- तुगलकी फरमान हो वापस

माता-पिता से छिपकर सर्जरी करा रही थीं चेतना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं. लेकिन सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिपः सभी बेरोजगार खिलाड़ियों के बूते हॉकी झारखंड ने हासिल किया कांस्य पदक

सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा था, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई. एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनाव 2022 के पहले फेज की काउंटिंग जारी, गिरिडीह में मुखिया पद के उम्मीदवारों की जीत घोषित

कैसे हुई एक्ट्रेस की मौत?

चेतना की मौत पर उनके अंकल ने जानकारी साझा की है. एक्ट्रेस के अंकल Rajappa ने कहा- वो मेरे छोटे भाई की बेटी थी. वो कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम करती थी. किसी ने उसे कहा कि वो मोटी दिख रही है और उन्हें वजन कम करना चाहिए. ऐसे में वो अपना बड़ा हुआ फैट कम कराने के लिए शेट्टी हॉस्पिटल चली गईं.

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में छात्रों को ‘एयरगन ट्रेनिंग’ देने पर मचा बवाल, बजरंग दल ने दी सफ़ाई

हॉस्पिटल में नहीं था ICU

हॉस्पिटल में ICU नहीं था और सर्जरी हो गई थी. सर्जरी के बाद उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा. इसके बाद उन्होंने चेतना को करीब के एक दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के लिए भेज दिया. लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने चेतना को मृत घोषित कर दिया.

चेतना की बात करें तो वो कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई. चेतना को सीरियल Geetha और Doresani में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है. चेतना के अचानक यूं इस दुनिया से रुख्सत होने पर उनके परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है.

इसे भी पढ़ें : EX MLA ताला मरांडी और EX MLC प्रवीण सिंह की BJP में वापसी, दीपक प्रकाश ने जतायी पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद

Related Articles

Back to top button