JharkhandRanchiSports

खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति: 12 प्लेयर्स के लिये ‘मंगलमय’ होगा आने वाला मंगल

Ranchi: सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में बचे रह गये 12 प्लेयर्स के लिये आगामी मंगलवार (3 अगस्त) मंगलमय होगा. सीएम हेमंत सोरेन के हाथों उन्हें प्रोजेक्ट भवन में नियुक्ति पत्र मिलेगा. इसकी जानकारी खुद खेलकूद विभाग की सचिव पूजा सिंघल ने दी है. उनके मुताबिक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में एक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें राज्य के 12 प्लेयर्स को सीएम नियुक्ति पत्र देंगे.

इनमें से 12 को सब-इंसपेक्टर और बाकी को सिपाही के तौर पर ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, सीएस सुखदेव सिंह और डीजीपी नीरज सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किये 12वीं के तीनों संकायों के रिजल्ट, 90.71 स्टूडेंट्स पास

28 को मिल चुका है लेटर

सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में 40 खिलाड़ियों को नौकरी दिये जाने का फैसला सरकार ने पिछले साल लिया था. इनमें से एक खिलाड़ी बिरसी मुंडू को सीएम के हाथों दिसंबर, 2020 में नौकरी दी गयी थी.

इसके अलावा 28 खिलाड़ियों को इसी साल 17 मार्च को प्रोजेक्ट भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर सीएम के ही हाथों नियुक्ति पत्र सौंपा गया था. बिरसी को जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, रांची में पदस्थापित किया गया है. बाकी को अलग अलग जिलों में जिला पुलिस बल में सिपाही के तौर पर योगदान कराया गया है.

इस प्रक्रिया से अब तक 12 खिलाड़ी बाकी रह गये थे. अब इनमें से रितेश आनंद, भाग्यवती चानू और मधुमिता कुमारी को सब-इंसपेक्टर के तौर पर नियुक्ति पत्र मिलेगा. इसके अलावे फरजाना खान, कृष्णा खलखो, सरिता तिर्की, रीना कुमारी, लवली चौबे, विप्लब कुमार झा, एम विजय कुमार, लखन हांसदा और दिनेश कुमार को बतौर आरक्षी नौकरी मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :रामगढ़ : CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स में खुशी व साइंस में आयुष बने अग्रसेन स्कूल के टॉपर

Related Articles

Back to top button