
Ranchi : कहानियां हम इन्सानों की सृजनात्मकता और कल्पना की उड़न का बेहतरीन नमूना होती हैं. मां, दादा-दादी और नानी से कहानियां हम बचपन में सुनते हैं वो हमारे अचेतन मन में गहरे पैठ बना लेती हैं. जब हम बड़े होते हैं तो किताबों में कहानियां पढ़ने का सिलसिला शुरू होता है. अब जैसे-जैसे समय बदल रहा है कहानियों के लोगों तक पहुंचने का अंदाज बदल रहा है. कागज के पन्नों, रंगमच, टीवी और रेडियो के माध्यम से कहानियां लोगों तक पहुंच रही हैं.
इंटरनेट के दौर में अब कहानियों को एक और नया रूप मिल गया है.

पिछले साल जब कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगाया था तो लोगों को लंबे समय अपने घरों में ही सिमट कर रहना पड़ा था. लोगों का आपसे मेलजोल भी कम हो गया था. इसकी वजह से तनाव, निराशा और अवसाद का दौर भी चला था. ऐसे माहौल में कुछ क्रिएटिव काम के जरिये इस स्थिति से निकालने के प्रयास भी शुरू हुए.
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किये 12वीं के तीनों संकायों के रिजल्ट, 90.71 स्टूडेंट्स पास
रत्ना राय और संजय बोस ने की पहल
रांची में रहनेवाली रत्ना राय और फोटोग्राफर संजय बोस ने इसके लिए एक नयी पहल की. इन्होंने लोगों तक मनोरंजक ढंग से कहानियां पहुंचाने के लिए रेडियो कथारत्न नाम की सीरीज शुरू की. इसमें विश्व तथा देश के प्रख्यात साहित्यकारों की कहानियों को हिंदी भाषा में पेश करने का सिलसिला शुरू किया.
अब स्थानीय लेखकों की कहानियों को भी शामिल किया जा रहा है. यह झारखंड में हिंदी भाषा में कहानियों को कहने का ये शायद अपनी तरह का पहला प्रयास है.
इसे भी पढ़ें :जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान
टैगोर की कहानी कंकाल से हुई शुरुआत
29 जुलाई 2020 को रेडियो कथारत्न से पहली कहानी गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की कंकाल जारी हुई थी. 25 मिनट की इस रोचक कहानी को 12 हजार से अधिक लोग अब तक देख चुके हैं . इसके बाद कथा सम्राट प्रेमचंद की कहानी जुलूस और रसिक संपादक प्रसारित की गयी.
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ : अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार
ओ हेनरी और चेखोव की प्रसिद्ध कहानियां हुई शामिल
प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार एंतोन चेखोव की कहानी बेट को भी 1900 लोगों ने लाइक किया था. चेखोव की दो अन्य कहानियां दुख, एक छोटा सा मजाक औऱ कमजोर भी सीरीज में शामिल हुईं. अमेरिका के फेसम राइटर ओ हेनरी की प्रसिद्ध कहानियां कैदी औऱ प्रेस की शक्ति भी इस सीरीज का हिस्सा बनीं.
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ : CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स में खुशी व साइंस में आयुष बने अग्रसेन स्कूल के टॉपर
साउंड इफेक्ट का भी बेहतर प्रयोग
रत्ना राय की लिखी कहानियों एसाइंमेंट, प्रेमी की डायरी और वादा को भी लोगों ने पसंद किया है. पत्रकार नवीन शर्मा की दो कहानियों बटरस्कॉच औऱ शादी का तीसरा कार्ड भी श्रोताओं को अच्छी लगीं. इसके अलावा बाल गणेश, तितली का संघर्ष, परख लघु कथाओं को भी इस सीरीज में शामिल किया गया. इन कहानियों में साउंड इफेक्ट का भी बेहतर प्रयोग हो रहा है.
29 जुलाई 2021 को रेडियो कथारत्न ने एक साल पूरा किया है. अब तक इस सीरीज में 20 कहानियां प्रसारित हो चुकी हैं. कहानियां का वाचन रत्ना राय और संजय बोस कर रहे हैं. तकनीकी सहयोग विवेक राज का है.
इसे भी पढ़ें :गोपालगंज में बाढ़ से परेशान हैं लोग, सरकार से राहत की कर रहे हैं मांग




