
Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिव सेना की नेता उर्मिला मातोंडकर में एक बार फिर से जुबानी जंग तेज हो गयी है. हाल में यह खबर सामने आयी है कि उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस छोड़ शिवसेना जॉइन करने के कुछ हफ्तों के भीतर ही मुंबई के सब-अर्बन एरिया में शानदार ऑफिस खरीदा है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में नौकरी देने वाले 616 इंप्लॉयर, पाने वालों की संख्या 54313
उर्मिला की इस नयी खरीद के बारे में खबर को साझा करते हुए, कंगना ने ट्वीट में लिखा, “प्रिय उर्मिला मातोंडकर जी मैंने जो खुद की मेहनत से घर बनाए वो भी कांग्रेस तोड़ रही है, सच बीजेपी को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 कोर्ट केस लगे हैं, काश मैं आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती, कितनी बेवकूफ हूं मैं, नहीं ? आपको बता दें पिछले साल कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच काफी जुबानी जंग हुई थी. लगता है कि यह जंग इस साल भी रुकने का नाम नहीं लेने वाली है.
Dear @UrmilaMatondkar ji maine jo khud ki mehnat se ghar banaye woh bhi Congress tod rahi hai, sach mein BJP ko khush karke mere haath sirf 25-30 cases he lage hain, kash main bhi aapki tarah samajhdar hoti toh Congress ko khush karti, kitni bevakoof hoon main, nahin? pic.twitter.com/AScsUSLTAA
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 3, 2021
कंगना और उर्मिला में ऐसे शुरू हुआ था ट्विटर वार
कंगना और उर्मिला ने सितंबर में सोशल मीडिया यह तकरार शुरू हुई थी, जब कंगना ने उर्मिला को पहले की ‘रुदाली’ कहा था. कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से करने के बाद, उर्मिला ने साक्षात्कार में कहा कि कंगना को अन्य राज्यों में जाने से पहले अपने अंदर देखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक चालान कटने पर न करें अनदेखी, वरना हो सकती है परेशानी
दीपिका पादुकोण को फिर से लगाई थी फटकार
कंगना ने एक ट्वीट के जरिये कुछ देर पहले ही दीपिका पादुकोण, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप को जेएनयू विरोध प्रदर्शनों के लिए साथ देने के लिए फटकार लगायी है, जो पिछले साल चर्चा का विषय थे. अभिनेत्री ने ट्वीटर का सहारा लेते हुए लिखा है अब जब यह साबित हो गया कि जेएनयू के छात्र गलत सूचना फैलाते हैं और CAA के बारे में झूठ बोलते हैं, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने नफरत, झूठ और आतंकवाद फैलाने में भाग लिया. क्या ये फिल्मी विदूषक इस देश से माफी मांगेंगे लेकिन दिल्ली के दंगों में जान गंवाने वाले की भरपाई कौन करेगा? दीपिका, तापसी, स्वरा और अनुराग की तस्वीरों वाले एक ट्वीट का जवाब देते हुए इस बात को रि-ट्वीट किया है.
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : गैस चूल्हा में लापरवाही से घर मे लगी आग, दमकल ने आग पर काबू पाया




