Education & CareerJharkhandRamgarh

रामगढ़ : CBSE 12 वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स में खुशी व साइंस में आयुष बने अग्रसेन स्कूल के टॉपर

Ramgarh : सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट शुक्रवार जारी कर दिया गया है. रामगढ़ जिले में श्री अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा. साइंस में आयुष अग्रवाल व कुमार उत्कर्ष 95.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बने. जबकि खुशी राजगढ़िया ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ कॉमर्स में प्रथम स्थान हासिल किया.

साइंस संकाय में राहुल रॉय व सुरभि कुमारी ने 95 प्रतिशत, अर्नव कुमार ने 93.6, मिली कुमारी ने 93, सृष्टि कुमारी ने 91.8, अंकित कुमार ने 90, अंकित कुमार ने 89.6 % अंक हासिल किया.

इसे भी पढ़ें :जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात, CM ने समर्थन करते हुए PM मोदी से मिलने का किया ऐलान

वहीं कॉमर्स में समृद्ध सिन्हा ने 87.2 व अंकित कुमार यादव ने 78.8, रंजू अग्रवाल ने 73.8, आयुष कुमार ने 67 प्रतिशत अंक के साथ कॉमर्स संकाय में सफलता पाई.

स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों का रिजल्ट समय पर जारी होने से राहत मिली है. बच्चे भविष्य में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे, विद्यालय परिवार की यही शुभकामना है.

प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों को अब अपने आगे की पढ़ाई पर फोकस करने और करियर के प्रति निर्धारित लक्ष्य को साधकर आगे बढ़ने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस में हेमंत सरकार को बाहर से समर्थन देने पर चल रहा है मंथन

Related Articles

Back to top button