GiridihJharkhand

दुष्कर्म के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरिडीह के माल्डा स्थित रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया

Giridih  : दिल्ली के सुभाष पैलेस थाना की पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी अनिल शर्मा को गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के माल्डा से गिरफ्तार किया है.  हालांकि गिरफ्तारी के दौरान बच्चा चोरों के गिरोह के पकड़े जाने की अफवाह फैल गयी.  काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मामला बिगड़ता इससे पहले स्थानीय मुखिया और गांवा पुलिस ने मामले को संभालते हुए स्थानीय लोगों को समझाया कि दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची है.  इसके बाद स्थानीय लोग वहां से हटे.

दुष्कर्म का आरोपी अनिल शर्मा घटना को अंजाम देने के बाद डेढ़ माह से गांवा के माल्डा स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था.  आरोपी गिरिडीह के ही तिसरी के राणाडीह गांव का रहने वाला है. खबरों के अनुसार  दिल्ली पुलिस आरोपी का मोबाइल ट्रेकिंग करते हुए बुधवार की सुबह  तिसरी पहुंची. गांवा थाना पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने गांवा पुलिस के सहयोग से आरोपी के माल्डा स्थित रिश्तेदार के घर छापेमारी की और आरोपी को दबोचने में सफल रही. आरोपी अनिल शर्मा जिस रिश्तेदार के घर छिपकर रहा था, उसका नाम मुसन ठाकुर बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #BJP प्रदेश अध्यक्ष को सरयू राय की सलाह : घर-घर कमल हो जनसंपर्क का नारा, गिलुआ ने कहा था- चलेगा घर-घर रघुवर अभियान

दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली जायेगी

दिल्ली पुलिस गुरुवार को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली जायेगी.  जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल दिल्ली के सुकुरपुर इलाके में प्लेसमेंट कंपनी का संचालन कर युवतियों को दिल्ली की कंपनी में नौकरी दिलाता था.  दिल्ली के सुकुरपुर इलाके में आरोपी अनिल शर्मा जिस प्लेसमेंट कंपनी का संचालन करता था, वहां आरोपी द्वारा युवतियों का यौन शोषण किये जाने की बात भी कही जा रही है. खबर है कि आरोपी ने दिल्ली से बाहर एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ माह पहले दुष्कर्म किया.

इसके बाद  पीड़िता ने दिल्ली के सुभाष नगर में आरोपी अनिल शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया.  शुरुआती जांच में सुभाष पैलेस की पुलिस घटना को सही मानते हुए आरोपी को दबोचने में जुट गयी.  लेकिन आरोपी फरार हो गया.  दिल्ली पुलिस आरोपी का मोबाइल ट्रेकिंग करते हुए बुधवार की सुबह  दिल्ली पुलिस गांवा थाना पहुंची और गांवा पुलिस के सहयोग से उसे दबोचने में सफल रही.

इसे भी पढ़ें – जिस विधानसभा भवन का उद्घाटन 12 सितंबर को करेंगे #PM Modi, 4 सितंबर को मिला उसका Environment Clearance, लेना था निर्माण शुरू करने से पहले

Related Articles

Back to top button