Crime NewsDeogharJharkhand

ICICI बैंक के 59 खातों से हुई एक करोड़ की ठगी, साइबर अपराधियों का पता लगाने में जुटी देवघर पुलिस

Deoghar: आइसीआइसीआइ बैंक के देश के अलग-अलग भागों के 59 ग्राहकों के खाते से 1 करोड़ से अधिक रुपये की निकासी कर ली गयी है. इसको लेकर आइसीआइसीआइ बैंक की देवघर शाखा के प्रबंधक चैतन्य कुमार ने साइबर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मामला दर्ज होने के बाद देवघर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की खोज में जुट गयी है. इस मामले में देवघर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि साइबर अपराधियों के द्वारा आइसीआइसीआइ बैंक के अलग-अलग खातों से एक करोड़ रुपये की निकासी की गयी है.

इन साइबर अपराधियों का लोकेशन देवघर जिला मिला है. साथ ही देवघर साइबर थाने में इसे लेकर एक एफआइआर भी दर्ज हुआ है. पुलिस इन साइबर अपराधियों की पता लगाने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,722 नये केस, संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार

59 लोगों से बैंक खाते की डिटेल लेकर की गयी ठगी

जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने खाताधारकों को फोन करके खुद को बैंक अधिकारी बताया. केवाइसी अपडेट करने के नाम पर सभी लोगों से उनकी डिटेल ले ली और खाते से पैसे निकाल लिये. इन्होंने चेतावनी दी कि यदि केवाइसी अपडेट नहीं करेंगे, तो खाता बंद हो जायेगा.

जिन लोगों के खाते से पैसे उड़ाये गये, वे देश के कई राज्यों के हैं. आइसीआइसीआइ बैंक के अलग-अलग जगहों के 74 ग्राहकों को साइबर अपराधियों ने फोन किया था. इनमें से 59 लोगों की डिटेल लेकर उनके खाते से पैसे निकाल लिये गये. जिन नंबरों से साइबर अपराधियों के द्वारा कॉल किया गया था उनका लोकेशन देवघर में मिला है. जिसके बाद पुलिस इन सभी अपराधियों का पता लगाने में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- #Bihar-MP-UP में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 16 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

लॉकडाउन में बढ़ी सायबर अपराध की घटनाएं

लॉकडाउन में साइबर अपराधियों ने अपना दायरा बढ़ा दिया है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई अन्य जिलों में साइबर अपराध के कई मामले सामने आ चुके हैं. कोई कोरोना राहत के नाम पर ठगी का प्रयास कर रहा है तो कोई कैश बैक के नाम पर.

तेजी से बढ़ रही घटनाओं में पुलिस से भी मदद नहीं मिल पा रही है, क्योंकि पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में लगी है. लॉकडाउन के बीच सामने आयी घटनाओं में सबसे ज्यादा ठगी के मामले आपदा राहत कोष में पैसे जमा करने और रिचार्ज के नाम पर हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- #Delhi: 400 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, 8 हजार के करीब कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button