
New Delhi: देश में कोरोना का कहर है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार से अधिक हो चुकी है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 8 हजार के करीब है. प्रदेश में 400 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित है.
इसे भी पढ़ेंः#Ranchi: हिंदपीढ़ी में तैनात सीआरपीएफ के 200 जवान आज किये जाएंगे क्वारेंटाइन
400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी. जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई.
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं.’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई.
बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से प्राप्त विवरण के अनुसार ये 20 मौत अप्रैल और मई के दौरान हुईं और कोविड-19 के मौत संबंधी मामलों के लिए गठित समिति ने इसका ऑडिट किया. जैन ने कहा, ‘ सामने आए 20 मौतों के मामले अस्पतालों की ओर से भेजे गए मौत के विवरण पर आधारित हैं.’
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी
देश में 78 हजार से अधिक कोरोना मरीज
देश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 78 हजार को पार कर गया है. जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 78 हजार 3 है. जिनमें से 26 हजार 235 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2549 लोगों की मौत हो चुकी है. बीते 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए और 134 जानें गयी हैं. साथ ही 1894 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.
फिलहाल देश में 49 हजार 219 एक्टिव केस हैं. वहीं दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 88,202 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,314 का इजाफा हो गया.
इसे भी पढ़ेंःWHO ने कहा- यह अनुमान लगाना असंभव कि कोरोना महामारी पर कब तक पाया जा सकेगा काबू





526664 141669I believe this website contains some extremely excellent information for everyone : D. 422389