Uncategorized

व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद पर भारतीय-अमेरिकी को ट्रंप ने किया नियुक्त

News Wing
America, 13 September:  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राज शाह को अपनी संचार टीम में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है.

राज शाह मुख्य उप प्रेस सचिव के रूप में देंगे सेवाएं

राज शाह राष्ट्रपति के उप सहायक और मुख्य उप प्रेस सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे. शाह इससे पहले राष्ट्रपति के उप सहायक और उप संचार निदेशक के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. 32 वर्षीय शाह ट्रंप के उन चुनिंदा सहायकों में से एक हैं जो 20 जनवरी को ट्रंप के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद कुछ घंटों में ही व्हाइट हाउस पहुंच गए थे.

भारतीय-अमेरिकी मूल के है शाह

शाह का जन्म कनेक्टिकट में हुआ है. उनके माता-पिता साल 1980 के दशक में अमेरिका आ गए थे. ये लोग गुजरात से ताल्लुक रखते हैं. शाह के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और बहुत ही कम उम्र में गुजरात से मुंबई चले गए थे. उनकी मां कच्छ के भुजपुर की रहने वाली हैं.

शाह व्हाइट हाउस आने से पहले रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में विपक्ष अनुसंधान निदेशक थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button