JharkhandNEWSRanchi

7 साल बाद होगी मनरेगा काउंसिल की बैठक, कर्मियों ने पत्र लिख कर अपनी मांग से कराया अवगत

Ranchi: झारखण्ड राज्य अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ झारखण्ड के अनुसंघी संघठन झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ झारखण्ड के झारखण्ड राज्य मनरेगा परिषद की लम्बे अरसे के बाद दिनाँक 02/06/23 को मुख्यमंत्री झारखण्ड की अध्यक्षता में आहूत बैठक को स्वागत किया है. मनरेगा काउंसिल की बैठक विंगत 7 वर्षो के बाद हो रही है.

इस बैठक के बारे बताते हुए महेश सोरेन प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस बैठक से मनरेगाकर्मियों के कल्याण के मुद्दे रखे जाएंगे तथा विभिन्न विषयों और मुद्दे को पारित हो जाने से लम्बे समय से आंदोलनरत कर्मियों को राहत मिलने की उम्मीद है .

प्रदेश उपाध्यक्ष ने पत्र लिखकर प्रस्तावित बैठक में मनरेगा अभियंता संवर्ग को सरकार द्वारा घोषित नवीनतम महंगाई और संविदा भत्ता के अनुसार निर्धारित पे मैट्रिक्स के अनुसार देय राशि का भुगतान करने का अनुरोध किया है.

इसके साथ साथ मृत /बीमार और इलाजरत मनरेगा के आश्रितों को उचित चिकित्सा व आर्थिक सहायता के साथ सवैतनिक अवकाश देने का अनुरोध किया है.
छोटे मोटे कारणों से बर्खास्त मनरेगा कर्मियों की सेवा में वापसी, महिला कर्मचारियों को मातृव अवकाश तथा मनरेगा में कार्यरत अभियंताओं को अंतर जिला स्थानांतरण की व्यवस्था तथा सभी मनरेगाकर्मियों को इपीएफ बीमा , भविष्य निधि ,सामाजिक सुरक्षा सहित श्रम कानूनों के अनुसार न्यूनतम वेतनमान देने की अपील किया गया है.

Related Articles

Back to top button