World

हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने पद से दिया इस्तीफा

Hungary: हंगरी की राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बाल यौन शोषण मामले में फंसे एक व्यक्ति को माफ़ी देने के फैसले के चलते कैटलिन नोवाक को शनिवार को अपना छोड़ना पड़ा. जिस व्यक्ति को कैटलिन नोवाक ने माफी दी थी वो एक बाल गृह में पूर्व उपनिदेशक के तौर पर काम करता था. उसने अपने बॉस द्वारा बच्चों के साथ किए गए यौन शोषण को छुपाने की कोशिश की थी.

विपक्षी राजनेताओं के बढ़ते दबाव और शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद कैटलिन नोवाक ने ये घोषणा  की. नोवाक ने शनिवार को राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल एम1 पर कहा, ‘राज्य के प्रमुख के रूप में मैं आज आपको आखिरी बार संबोधित कर रही हूं. मैं राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे रही हूं. नोवाक ने स्वीकार किया की उन्होंने गलती की है.

पूर्व परिवार नीति मंत्री ने कहा, “मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं जिन्हें मैंने चोट पहुंचाई है और उन सभी पीड़ितों से जिन्हें यह आभास हुआ होगा कि मैंने उनका समर्थन नहीं किया.” “मैं बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के पक्ष में हूं, मैं थी और रहूंगी.

 

 

 

Related Articles

Back to top button