
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में मंगलवार को कांग्रेस छोड़ सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया. कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होनेवाले सभी कांग्रेसियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल करवाया. इसमें कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, असंगठित कामगार यूनियन कांग्रेस अध्यक्ष हसलुद्दीन खान, आमिर अंसारी, मनोज सामड, प्रमोद बेहरा, शरण मंडल, उत्तम गुछैत, आनंद गोप, सूरज मुखी, रिंकु पुरती, बिरेन्द्र दास, राधा मोहन पान, बागी चंपिया सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों पर आस्था रखते हुए पार्टी में मंगलवार को शामिल हुए.
इसे भी पढे़ं- झामुमो परिवार के प्रियतम सदस्य हैं अमित अग्रवाल, दाहू यादव, प्रेम प्रकाश, विशाल, पंकज मिश्रा, बच्चू यादव: भाजपा



