
Giridih: हूल दिवस को लेकर गिरिडीह जेएमएम कार्यालय में हूल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सन 1857 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुए लड़ाई में शामिल झारखंड के आंदोलनकारी चांद, भैरव, सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर सदर विधायक ने कहा की झारखंड के युवा और बच्चे दोनों को ही इन आंदोलनकारियों की जानकारी सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें सही इतिहास नही पढ़ाया गया की इनकी भूमिका ब्रिटिश शासन के खिलाफ हुए लड़ाई में क्या रहा था. लेकिन अब समय बदला है और युवाओं के साथ बच्चो को भी इसका अध्ययन कराने की जरूरत है. जिसे झारखंड के आंदोलनकारियों की जानकारी युवा और बच्चो को मिल सके.
भाजपाइयों ने सुनी मन की बात
पीएम मदी के तीसरे कार्यकाल की पहली मन की बात गिरिडीह में भाजपाइयों ने सुनी और पीएम के आह्वान पर रविवार को कई स्थानों में फलदार पौधे लगाए. मौके कर भाजपा नेताओं ने पार्टी के निर्देश पर अपनी मां के नाम से फलदार जामुन, आम, अमरूद के पौधे लगाए, और कहा की अब वक्त आ चुका है की पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर स्थानों पर पौधे लगाए जाए. नहीं तो आने वाली पीढ़ी को परेशानी होना तय है. इस दौरान भाजपा नेता चुनुकांत, नवीन सिन्हा, संदीप डंगाईच, सुरेश साहू, दिलीप वर्मा समेत कई नेताओं ने जिले भर में अपने अपने इलाके में पौधारोपण किया.





