Fashion/Film/T.V

ऋतिक, टाइगर की फिल्म ‘वॉर’ ने पर्दे पर मचाया धमाल, तीन दिन की 100 करोड़ की कमाई

Mumbai : बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज “वॉर” ने शुरुआती तीन दिन में 100.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी.

इसे भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने कहा- जल्द शुरू करूंगा ‘कृष-4’ पर काम

सभी वर्ग के लोग फिल्म को कर रहे पसंद

सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा कि हमारे लिए सबसे अहम यह है कि हमारी फिल्म को सब तरफ से प्यार और सराहना मिल रही है.

यह उन दुर्लभ क्षणों में एक है, जहां बच्चे, युवा, परिवार, बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग किसी फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सकारात्मक ढंग से इसका प्रचार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘जैकलिन आइ एम कमिंग’ के डायरेक्टर, राइटर और कोरियोग्राफर हैं पलामू के तीन होनहार

दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म का पूरा लुत्फ ले रहे

उन्होंने कहा कि हम अत्यंत आभारी हैं. हमने ‘वॉर’ को बहुत जुनून, यकीन और प्यार से बनाया है और यह देखना बहुत सुखद है कि दर्शक सिनेमाघरों में इसका पूरा लुत्फ ले रहे हैं.

हमारी फिल्म बड़े पर्दे पर देखने वाली फिल्म है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में हम देश के सभी हिस्सों के लोगों का मनोरंजन करेंगे. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी.

Related Articles

Back to top button