BiharLead NewsNationalNEWS

बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Patna: पिछले 24 घंटे में बिहार में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये की राहत राशि की भी घोषणा की. साथ ही राज्य के लोगों से सतर्क रहने और घर के अंदर रहने की भी अपील की.

वहीं, लुधियाना व बागेश्वर में एक-एक की मौत की सूचना है. केरल में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है. कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव, नदियों और बांधों में जल स्तर बढ़ने और कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं.

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, केरल के 14 में से 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. अगले कुछ दिन में बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button