
Ranchi: झारखंड के लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी चर्चा करेगी. कमेटी की ओर से सुझाए गये उम्मीदवारों के नामों पर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी (CEC) अंतिम मुहर लगायेगी. जिसके बाद प्रत्याशियों का ऐलान पार्टी देर शाम तक कर देगी. हालांकि देखा जाये तो अभी तक सिर्फ कांग्रेस तीन लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर पायी है. जिसमें खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग लोकसभा सीट शामिल है. लेकिन बाकी की बची सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होने में हो रही देरी पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. लेकिन देर शाम तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद राज्य पूरी तरह से चुनावी माहौल में आ जाएगा.
चुनावी मैदान में अब तक इंडी गठबंधन के 6 उम्मीदवार
अगर झारखंड में इंडी गठबंधन की उम्मीदवारों की बात करे, तो अब तक गठबंधन ने सिर्फ 6 उम्मीदवारों की घोषणा राज्य में हो पायी है. जिसमें कांग्रेस के कलीचरण मुंडा खूंटी, सुखदेव भगत लोहरदगा और जय प्रकाश पटेल हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं जेएमएम ने दो उम्मीदवारों नलिन सोरेन दुमका और मथुरा महतो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. साथ ही इंडी गठबंधन का हिस्सा सीपीआई माले ने पार्टी के विधायक विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य में कुल 14 लोकसभा सीट है. और अभी इंडी गठबंधन की तरफ से आठ उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है. जबकि एनडीए यानी बीजेपी सभी लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार चुकी है.
राज्य में इंडी गठबंधन ने सीट शेयरिंग का किया है फॉर्मूला तय
झारखंड में इंडी गठबंधन के तहत चार दल राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और सीपीआई माले शामिल है. कांग्रेस लोकसभा की सात सीट रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा और पलामू सीट पर उम्मीदवार देगी. वहीं, जेएमएम राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेपुर और सिंहभूम (चाईबासा) लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार देगा. इसके साथ सीपीआई माले कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट से आरजेडी चुनाव लड़ेगा.




