JamshedpurJharkhand

लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने किया पौधारोपण

Jamshedpur: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष भरत सिंह के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा जुबली पार्क में पौधारोपण किया गया. इस पौधारोपण का उद्देश्य पौधा लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था. इसलिए पौधारोपण करने के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया.

जिसमें उन्हें बताया गया कि पौधारोपण एक ऐसी गतिविधि है, जिसे हम सभी अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं. पेड़ पारिस्थितिकी संतुलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और पेड़ों की रक्षा करके और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं. इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायन राहुल सिंह, संजय कुमार सेन, आकाश रजक, सुरज राय, अक्षय बनर्जी आदि सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button