
Ranchi: राज्य भर के पारा शिक्षकों को नियमित करने को लेकर बुधवार को पारा शिक्षक संघ के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हुई बैठक में तय हुए फॉर्मूले पर पारा शिक्षकों के एक गुट ने असंतोष जताते हुए मंत्री का आवास के बाहर ही विरोध शुरू कर दिया है.
बता दें कि बैठक में बिहार की तर्ज पर नियमावली बनाने पर सहमति बनी है. इसके तहत आकलन परीक्षा ली जायेगी. नियमितीकरण से संबंधी नियमावली को एक हफ्ते में तैयार करने की बात कही गयी है. नियमावली के प्रारूप को पारा शिक्षक संघ के पास भेजा जायेगा. संघ के सुझाओं के आधार पर इसमें सुधार भी किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ेःजांच से पहले ही हाइकोर्ट के जज बन जाते हैं बाबूलालः सुप्रियो
शिक्षा मंत्री आवास के बाहर विरोध कर रहे पारा टीचर्स का कहना है कि वे बिहार की नियमावली को हूबहू मानते हैं, जबकि सरकार इसमें टालमटोल कर रही है. इन शिक्षकों ने पारा शिक्षकों के दोनों संघों पर सरकार की ओर झुकाव रखने का आरोप लगाया है. वे अब धरने पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं.
बता दें कि पारा शिक्षकों के संघ के दो गुट हैं. इनमें एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा में पांच नेता हैं जबकि एक अन्य गुट में तीन नेता हैं. इन आठ नेताओं पर ही पारा शिक्षकों का बड़ा वर्ग काम नहीं होने देने का आरोप लगा रहा है.
इसे भी पढ़ेःग्रामीण विकास विभाग से पूरी तरह से अलग हुए ग्रामीण कार्य व पंचायती राज विभाग




