
Ranchi : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सुनील तिवारी मामले में अभी जांच भी शुरू नहीं हुई और बाबूलाल मरांडी हाइकोर्ट के जज की भूमिका में आ गये हैं. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि श्री मरांडी अपने कर्मचारी को बचाने में लग गये हैं. बुधवार की शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल ने अब वकालत भी शुरू कर दी है. मामलों पर स्वयं ही खड़े हो जाते हैं.
इसे भी पढ़ेःबिहार का शेखपुरा जिला हुआ कोरोना मुक्त, 4 अगस्त के बाद नहीं मिला एक भी संक्रमित मरीज
राज्य सरकार टैफिकिंग के खिलाफ मुहिम चला रही है
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ट्रैफिकिंग के खिलाफ मुहिम चला रही है. ट्रैफिकिंग की शिकार कई बच्चियों को मुक्त कराया गया है. ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियों का आर्थिक अभाव में शोषण किया जाता है.
इसे भी पढ़ेःJharkhand : अब मिड डे मील वर्कर्स भी करेंगे आंदोलन, 26 को सीएम आवास घेरने की तैयारी




