JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : पटमदा प्रखंड में मंगल कालिंदी ने किया विधायक कार्यालय का उद्घाटन

JAMSHEDPUR : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अति महत्वाकांक्षी योजना में शामिल विधायक कार्यालय का सोमवार को पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के दूसरे तल्ले में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, उप प्रमुख श्रीदेवी माझी, बीडीओ पियूषा शालीना डोना मिंज, अंचलाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी, एमओ बिजेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुभाष कर्मकार, चंद्रशेखर टुडू, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, पूर्व अध्यक्ष समीर महतो, शम्भू दास, सचिव दिवाकर टुडू, कोषाध्यक्ष जामिनि प्रमाणिक, ममता महतो, तिलोत्तमा कालिंदी, पंसस बृन्दावन दास, निर्मल रजक, ठाकुर मणी कुंभकार, सविता सिंह, कुनामी मुर्मू, नवधन हांसदा, सत्यवती सिंह के अलावे काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान अंचलाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने विधायक को बताया कि एक माह अंदर कुल 160 आवेदन जमीन की खारिज-दाखिल से संबंधित प्राप्त हुए थे जिसमें से 100 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. जबकि 37 आवेदन को रद्द हुए है. वहीं शेष आवेदन प्रक्रियाधीन है. बीडीओ के अनुरोध पर विधायक ने तत्काल विशेष प्रमंडल विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन की मरम्मत को लेकर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बिरसा चौक के समीप जर्जर क्वार्टर भवन में ग्राम प्रधानों के लिए भवन बनाने को एनओसी देने, बिरसा चौक से सिदो-कान्हू चौक तक एवं प्रखंड मुख्यालय परिसर की जर्जर सड़क की मरम्मत हेतु प्राक्कलन तैयार करनेका भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया. इस दौरान रांगाटांड़ गांव से आई एक महिला को उनके बच्चे की चिकित्सा हेतु 5 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : सिदगोड़ा में संपत्ति विवाद में भाईयों ने घर में घुसकर बहन और भांजी को पीटा, थाना पहुंचा मामला

Related Articles

Back to top button