
Giridih: हेमंत सरकार को सत्ता से मुक्त करने की दिशा में प्रदेश भाजपा की जोर आजमाइश लगातार जारी है. और अब भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ राज्य में परिवर्तन यात्रा की शुराआत करने जा रही है. लिहाजा, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह में आस्था के केंद्र झारखंडधाम पहुंच रहे है. जहा वो झारखंड धाम में पूजा अर्चना करेंगे. और हेमंत सरकार के खिलाफ जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री झारखंडधाम में मुरखरी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि बुधवार को गिरिडीह भाजपा युवा मोर्चा ने युवा सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान युवा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज भी गिरिडीह पहुंचे. और युवा मोर्चा के शहर में आयोजित पद यात्रा में शामिल हुए. युवा मोर्चा के अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुए पद यात्रा में रंजीत राय, आकाश सिंह, रंजीत राय, आलोक केसरी, विवेक गुप्ता विक्की, अमित गुप्ता, संजीव सिंह गुड्डू, कुमार सौरभ समेत काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए. पद यात्रा झंडा मैदान से निकल कर शहर भर का भ्रमण की. मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ में खूब जोश भरा. तो कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भी युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. शहर भ्रमण करते हुए पद यात्रा विवाह भवन पहुंच कर समाप्त हुआ. विवाह भवन में इस दौरान युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की हेमंत सरकार अब कांग्रेस के इशारों पर चल रही है. कांग्रेस जिस तरह से हिमाचल प्रदेश को कर्जदार बना चुका है ही अब वहा की कांग्रेस के सुक्खू सरकार ने अपने मंत्री, अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन देने से इंकार कर दिया है. और वही हाल अब झारखंड का होने जा रहा है. तो दूसरी तरफ युवाओं से किया गया वादा बेरोजगारी भत्ता को अब तक हेमंत सरकार लागू नहीं कर पाई. और नई नई योजनाओं को शुरू कर हेमंत सरकार सिर्फ माला पहनने में व्यस्त हैं. इधर युवा सम्मेलन में युवा मोर्चा के कई नेताओं ने हिस्सा लिया.




