JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा चुनाव के लिए 25 सितंबर तक हर जिले से पांच कैंडिडेट का चुनाव करेगी कांग्रेस पार्टी

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त की जानी है. इसके लिए जिला वार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी हेतु दिए गए आवेदकों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा अपेक्षित है. इसलिए अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे. इस बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद एवं मंत्री को आमंत्रित करेंगे. साथ ही बैठक के लिए जिला कांग्रेस से एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेंगे. जिला वार नियुक्त पर्यवेक्षकों को 25 सितंबर तक जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित कर पांच नामों की अनुशंसा प्राप्त कर प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

ये बनाए गये हैं जिला वार पर्यवेक्षक

रांची- शिवकुमार भगत

रांची ग्रामीण- सुरेंद्र यादव खूंटी-आभा सिन्हा

पश्चिमी सिंहभूम- रमा खलखो सरायकेला खरसावां- रामाश्रय प्रसाद

पूर्वी सिंहभूम-बलजीत सिंह बेदी बोकारो-अशोक कुमार चौधरी धनबाद-संजय मुन्नम

गिरिडीह- सुल्तान अहमद देवघर- रविंद्र झा

गोड्डा -अनुकूल मिश्रा साहिबगंज- उदय लखमानी पाकुड़- श्यामल किशोर सिंह दुमका- राजेंद्र दास

जामताड़ा- फैयाज कैसर रामगढ़-सुरेंद्र सिंह हजारीबाग-नरेश वर्मा

कोडरमा- अवधेश कुमार सिंह चतरा-विजय यादव लातेहार-आशिक अंसारी पलामू-विनय सिन्हा दीपू

गढ़वा- चंद्रशेखर शुक्ला लोहरदगा-भीम कुमार गुमला-आलोक कुमार दुबे सिमडेगा-डॉक्टर अजय शाहदेव

इसे भी पढ़ें: झारखंड के इंजीनियरिंग स्टूडेंट अभिषेक रवि की मृत्यु मामले की जांच के लिए राज्यपाल रघुवर दास ने सीएस को लिखा लेटर

Related Articles

Back to top button